{"_id":"6a2906d745cab369db0f0bc6","slug":"motorcycle-riding-candidate-died-in-a-road-accident-while-on-his-way-to-appear-for-the-police-recruitment-exam-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार अभ्यर्थी की सड़क हादसे में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार अभ्यर्थी की सड़क हादसे में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार
कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार अभ्यर्थी की परसरा ओवर ब्रिज में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अनुज शर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी की मौत हो गई। हादसा सुबह पांच बजे तेज रफ्तार बाइक के रेलिंग से टकराने के चलते हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड तीन सम्राट उदयन नगर निवासी अनुज शर्मा उम्र लगभग (21) पुत्र अजय शर्मा बुधवार की सुबह बाइक से सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहा था। उसका परीक्षा केंद्र लालापुर वाराणसी में द्वितीय पाली में था। जैसे ही वह राम वन गमन मार्ग के परसरा पर बने ओवर ब्रिज पर पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग से टकरा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे डॉयल 112 व भरवारी पुलिस चौकी प्रभारी नीतेश कुमार त्रिपाठी ने गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दी,सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंचे है। परजिनों ने बताया कि मृतक युवक दो भाइयो में छोटा था। पिता लखनऊ में सूचना विभाग में काम करते है। घर में यही दो भाई रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे।