{"_id":"6a2ef1c81788e357070bc3a3","slug":"cc-roads-interlocking-paving-and-drains-to-be-constructed-in-sirathu-at-a-cost-of-141-crore-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-143110-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू में 1.41 करोड़ से बनेंगी सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू में 1.41 करोड़ से बनेंगी सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नालियां
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो की बदहाल सड़क। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र की मलिन बस्तियों में सड़क और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 1.41 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पांच विकास कार्य होंगे। डूडा के माध्यम से प्रस्तावित इन परियोजनाओं के लिए बजट जारी हो गया है।
नगर पंचायत सिराथू के विभिन्न वार्डों में मलिन बस्तियों के विकास के लिए सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। विभाग के अनुसार, वार्ड नंबर दो परसीपुर में मंजूनगर मेन रोड से आसरा आवास तक सीसी रोड निर्माण पर 64.82 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसी वार्ड में खरंजा के घर से सुनील के घर होते हुए राम आसरे के घर तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 36.07 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर एक नयानगर में संत लाल पासी के घर से खुज्झी रैदास के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण पर 9.61 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
बच्चा निषाद के घर से सोनू गौतम के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण पर 10.91 लाख रुपये की और वार्ड नंबर तीन अंबेडकर नगर में धाता रोड से पुलिस चौकी तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 22.24 लाख रुपये की परियोजना प्रस्तावित है।
मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। ई-निविदा प्रक्रिया के बाद कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। -मो. कामरान, प्रोजेक्ट मैनेजर, डूडा