{"_id":"6a67b2a1b05f14b2240fa868","slug":"committees-to-go-digital-better-facilities-to-be-provided-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145385-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डिजिटल होंगी समितियां, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डिजिटल होंगी समितियां, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
सरस हाल में आयोजित सहकारगोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की मंझनपुर शाखा में सोमवार को विकास भवन सभागार में सहकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बैंक के निदेशक एवं विंध्याचल मंडल प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि सहकारिता ही ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सहकारी संस्थाओं को मजबूत कर किसानों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक सहकारी समितियों से लेकर शीर्ष सहकारी संस्थाओं तक कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही बंद पड़ी सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान का भी आश्वासन दिया।
गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज एवं विंध्याचल मंडल शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक कुलदीप कुमार ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला सहकारी बैंक के निदेशक धर्मराज पाल, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष चंद्र दत्त शुक्ला, न्यायिक सदस्य हरिकेश प्रसाद, शाखा अध्यक्ष उमेश सिंह, शाखा अध्यक्ष रामचंद्र मौजूद रहे। अध्यक्षता नर नारायण मिश्र ने व संचालन टीओ आरिफ जमाल ने किया।