{"_id":"6a6e4cf8fd435e9f910b91d1","slug":"young-man-found-hanging-in-a-room-at-home-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-145677-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन
मलाक पचंभा रघुनाथपुर में युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव के मलाक पचंभा मजरा रघुनाथपुर में शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे पिंटू उर्फ रघुराज पुत्र स्वर्गीय रामलालका का किसी बात पर पत्नी मालती देवी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन बगल में बने उसके भाई के मकान की छत के रास्ते कमरे में पहुंचे, जहां पिंटू का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतक के भाई महराजदीन ने अपनी भाभी समेत तीन अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों ने बताया कि पिंटू दिल्ली में एसी रिपेयरिंग का काम करता था। वह करीब एक माह पहले घर आया था और एक-दो दिन में दोबारा दिल्ली लौटने की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद पत्नी मालती देवी और तीनों बच्चों अनमोल (12), मोनिका (8) और आयुष (3) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।