फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Incident of sword-brandishing at coaching center unconfirmed.

Kaushambi News: कोचिंग सेंटर में तलवार लहराने की घटना की पुष्टि नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Incident of sword-brandishing at coaching center unconfirmed.
पिपरी थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को हुई मारपीट की घटना के चलते कोचिंग में तलवार लहराने की बात को पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस के अनुसार कोचिंग सेंटर में तलवार लेकर घुसने और उसे लहराने की बात जांच में सही नहीं पाई गई है। बताया कि 30 जुलाई की सुबह यूपी-112 पर राजू सरोज ने कुछ लोगों की तरफ से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शांति व्यवस्था बहाल की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मारपीट में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। विवेचना क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह की ओर से साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। साथ ही मीडिया से अपील की गई है कि किसी भी घटना से संबंधित अप्रमाणित या भ्रामक तथ्यों पर को प्रसारण करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed