{"_id":"6a2ef4f9fee7187aeb0a2c09","slug":"encroachment-by-vegetable-markets-is-spreading-onto-the-roads-causing-severe-traffic-jams-in-towns-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-143138-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क पर सब्जी मंडी से बढ़ रहा अतिक्रमण, कस्बों में लग रहा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क पर सब्जी मंडी से बढ़ रहा अतिक्रमण, कस्बों में लग रहा भीषण जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिराथू कस्बे के धाता रोड में फुटपाथ पर लगी सब्जी की दुकानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडियां लोगों की जरूरत तो पूरी कर रही हैं लेकिन अव्यवस्था का कारण भी बन रही हैं। अधिकांश मंडियां सड़क और पटरियों पर सज रही हैं। सड़क पर अतिक्रमण की वजह से प्रमुख कस्बों में घंटों जाम लग रहा है। लोग परेशान होते हैं और यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर, भरवारी तथा नगर पंचायत सरायअकिल, करारी, अझुवा, चायल, चरवा, दारानगर-कड़ाधाम, पश्चिम शरीरा और सिराथू में सप्ताह के अलग-अलग दिनों में बाजार लगते हैं। यहां आसपास के गांवों से किसान और व्यापारी पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर न पार्किंग की व्यवस्था है और न ही व्यवस्थित शुल्क वसूली।
- साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य मार्गों पर भीड़ बढ़ जाती है। कई बार खरीदारी करने वालों और राहगीरों को जाम में फंसना पड़ता है।-- गौरव कुमार वैश्य, भरवारी
विज्ञापन
- नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे सब्जी मंडी के कारण यातायात प्रभावित होता है। बाजार को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।- रसूल अहमद उर्फ सैफी, भरवारी
-कस्बे में बाजार के बाद सड़कों और नालियों में कूड़ा जमा होने से लोग परेशान हैं। नियमित सफाई और बेहतर प्रबंधन की जरूरत है।-- घनश्याम, सिराथू- सिराथू
- प्रशासन निर्धारित स्थल पर बाजार संचालित कराए। साथ ही शुल्क व्यवस्था लागू करे तो राजस्व बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुधर सकती है।-- सुशील कुमार पांडेय, सिराथू
प्रशासन करेगा समीक्षा
अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि साप्ताहिक बाजारों की व्यवस्था और उनसे होने वाले राजस्व की समीक्षा कराई जाएगी। जहां बाजारों के कारण यातायात और अतिक्रमण की समस्या है, वहां संबंधित निकायों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
जिले में दस नगर निकाय, .. फिर भी आय नगण्य
जिले के 10 नगर निकाय क्षेत्रों में हर सप्ताह लगने वाली सब्जी मंडियों में हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। बाजार के दिन मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ हो जाती है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इन मंड़ियों को (बाजार) को सड़क से हटाकर किसी अन्य स्थान पर संचालित करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ बाजार के बाद सड़कों और नालियों में कूड़े का ढेर लग जाता है। लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित स्थल पर बाजार संचालित हो और शुल्क व्यवस्था लागू की जाए तो निकायों की आय बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। कस्बों में नियमित स्थान पर सब्जी मंडी नहीं लगने से निकायों की भी आय नगण्य है।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर, भरवारी तथा नगर पंचायत सरायअकिल, करारी, अझुवा, चायल, चरवा, दारानगर-कड़ाधाम, पश्चिम शरीरा और सिराथू में सप्ताह के अलग-अलग दिनों में बाजार लगते हैं। यहां आसपास के गांवों से किसान और व्यापारी पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर न पार्किंग की व्यवस्था है और न ही व्यवस्थित शुल्क वसूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
- साप्ताहिक बाजार के दिन मुख्य मार्गों पर भीड़ बढ़ जाती है। कई बार खरीदारी करने वालों और राहगीरों को जाम में फंसना पड़ता है।
- नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे सब्जी मंडी के कारण यातायात प्रभावित होता है। बाजार को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।- रसूल अहमद उर्फ सैफी, भरवारी
-कस्बे में बाजार के बाद सड़कों और नालियों में कूड़ा जमा होने से लोग परेशान हैं। नियमित सफाई और बेहतर प्रबंधन की जरूरत है।
- प्रशासन निर्धारित स्थल पर बाजार संचालित कराए। साथ ही शुल्क व्यवस्था लागू करे तो राजस्व बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुधर सकती है।