{"_id":"69c596d15668dad3e806bd66","slug":"encroachment-not-removed-problem-of-jam-at-saini-intersectionencroachment-not-removed-problem-of-jam-at-saini-intersection-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-138704-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नहीं हटा अतिक्रमण सैनी चौराहे पर बनी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नहीं हटा अतिक्रमण सैनी चौराहे पर बनी जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
सैनी चौराहे पर सड़क किनारे खड़े ऑटो व ठेला। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सैनी चौराहे पर एक माह पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बावजूद सड़क किनारे दुकानदारों और वाहनों का कब्जा बना हुआ है। इससे आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो रही है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की पटरी पर दुकानदारों और ठेला-खोमचा वालों का कब्जा फिर से हो गया है। वहीं पुल के नीचे और सड़क किनारे टैक्सी व ई-रिक्शा खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
यहां फ्लाईओवर बनने के बाद भी सर्विस लेन में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में स्कूली वाहन और एंबुलेंस तक फंस जाती हैं, जबकि पास में ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय और पुलिस स्टेशन होने के बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है।
सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर जाम लगता है। प्रशासन को नियमित रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। -धारा सिंह
जाम के कारण राहगीरों और दुकानदारों दोनों को परेशानी होती है। अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाना चाहिए। -राम प्रकाश पटेल
सैनी चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। -सत्येंद्र तिवारी, सीओ यातायात
सैनी चौराहे की सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने के बाद भी यदि दोबारा कब्जा किया गया है तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। देवीगंज और सिराथू रोड किनारे अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी की गई है। -योगेश कुमार गौड़, एसडीएम सिराथू
Trending Videos