सब्सक्राइब करें

Kaushambi News: श्रद्धालुओं की भरी पिकप सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकराई, आठ लोगों की मौत, 17 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2026 04:31 PM IST
सार

Kaushambi News : कौशाम्बी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकप पर सवार होकर फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके से बच्चे का मुंडन कराने प्रयागराज संगम आए थे। लौटते समय इनकी गाड़ी सैनी थाना क्षेत्र में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed
कौशाम्बी में हादसे के बाद मरीजों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : संवाद।

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हो गए है। सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं।



बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे लोग रामनवमी के अवसर पर बच्चे का मुंडन कराने के लिए प्रयागराज आए थे। यहां संगम स्नान और मुंडन संस्कार कराने के बाद पिकप से फतेहपुर लौट रहे थे कि सैनी इलाके में हादसा हो गया। घटना दोपहर बाद करीब पौनै चार बजे हुई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos

हादसे के बाद बाधित हो गया आवागमन

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। - फोटो : संवाद।

हादसे बाद मौके पर चीख पुकार मची रही। क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद जुटी भीड़

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई थानों की पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

घटना के बाद मची रही चीख पुकार

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed
सड़क पर जुटी भारी भीड़। - फोटो : संवाद।

घटना के बाद चीख पुकार मची रही। सड़क पर घायल तड़पते रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजवाया। 

विज्ञापन

सड़क पर पड़े रहे घायल

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed
सड़क पर पड़े रहे लोग। - फोटो : संवाद।

हादसे से बाद बड़ी संख्या में घायल सड़क पर पड़े रहे। इसके चलते काफी देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed