सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav said – the harmony of Navratri and Eid in UP is the gift of Yogi government

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- यूपी में नवरात्र और ईद का सौहार्द योगी सरकार की देन

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बस डिपो परिसर में आयोजित गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में नवरात्र और ईद जैसे त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं।

Deputy CM Keshav said – the harmony of Navratri and Eid in UP is the gift of Yogi government
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बस डिपो परिसर में आयोजित गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में नवरात्र और ईद जैसे त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं, जो योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों का परिणाम है।

Trending Videos

मंझनपुर स्थित बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 1:13 बजे मंच पर पहुंचे, पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘केशव मौर्य जिंदाबाद’ के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले डिप्टी सीएम समदा चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने समदा चौराहा पर बने शंख आकार के मॉडल का नाम शंख चौराहा और मंझनपुर चौराहा पर बने कलश मॉडल का नाम कलश चौराहा किए जाने का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने मंझनपुर के मॉडल पार्क में भगवान परशुराम, अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और संत गागडे महाराज की प्रतिमाओं का अनावरण किया।


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिसके कारण अब सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं और इन वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

योजनाओं से गरीबों और किसानों को मिल रहा लाभ

सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 9.5 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों को चार लाख रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीबों, किसानों और युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में करीब 65 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं और लगभग 10 करोड़ किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है, जबकि लाखों परिवारों को पक्के घर दिए गए हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा का पीडीए सिर्फ एक भ्रम है। पहले प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल था, लेकिन भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में फिर से बड़ी जीत हासिल करेगी और कौशाम्बी की तीनों सीटों पर कमल खिलेगा।

सपा पर तंज, कहा- अब बिना घूस के मिल रही नौकरी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बिना घूस दिए नौकरी मिलना मुश्किल था। भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और सिफारिश का बोलबाला रहता था, जिससे योग्य युवाओं को अवसर नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। अब किसी भी वैकेंसी में किसी को एक रुपया भी घूस नहीं देना पड़ रहा है। अमीर और गरीब सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल रहा है और केवल योग्यता व ज्ञान के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

विपक्ष पर हमला, कहा- देशद्रोही नहीं कह सकता पर देशभक्त भी नहीं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। यूक्रेन और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष के बावजूद भारत में आम लोगों को गैस समेत जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं, जो केंद्र सरकार की मजबूत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष गैस खत्म होने की अफवाह फैलाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देशद्रोही तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनके व्यवहार और राजनीति को देखकर उन्हें देशभक्त भी नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed