सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP's new district working committee announced

Kaushambi News: भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP's new district working committee announced
विज्ञापन
भाजपा के पार्टी कार्यालय से शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद नई टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं और महिलाओं को भी जगह दी है।
Trending Videos


जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई। जारी सूची के अनुसार प्रदीप पांडेय (शीलू), भूपेंद्र पटेल, संजय जायसवाल, चक्रेश मिश्र, भोलेशंकर कुशवाहा, विनीता गुप्ता, नितिन पासी और कमलेश निषाद को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राकेश पांडेय, जगदीश सरोज और ज्योति केशरवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भास्कर सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, बृजेश लोधी, अर्चना चौरसिया, फूलमती पासवान, विजय सिंह पाल, दिनेश सोनकर और दिनेश पांडेय को जिला मंत्री बनाया गया है। आशीष केशरवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि नई टीम सामाजिक समरसता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed