सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Husband in jail for murdering wife, but she was found in Delhi

Kaushambi : पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में, पर वह दिल्ली में मिली, भाई और पिता गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवारा गांव की जिस विवाहिता की हत्या के आरोप में उसका पति जेल में है। वह दिल्ली में अपने सगे संबंधी के साथ रहते हुए मिली। मामले में विवाहिता के पिता समेत अन्य लोगों पर फर्जी तरीके से साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Husband in jail for murdering wife, but she was found in Delhi
घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अलवारा गांव की जिस विवाहिता की हत्या के आरोप में उसका पति जेल में है। वह दिल्ली में अपने सगे संबंधी के साथ रहते हुए मिली। मामले में विवाहिता के पिता समेत अन्य लोगों पर फर्जी तरीके से साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी भाई व पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos


अलवारा निवासी योगेंद्र तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे राजू तिवारी की शादी वर्ष 2016 में टेवां निवासी अंकिता तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। मायके पक्ष के लोग शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। वर्ष 2024 में वह अपने मौसेरे भाई रामू उर्फ संकल्प मिश्रा के साथ दिल्ली चली गई थी। इसके बाद समझौता कराया गया और वह ससुराल आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र का कहना है कि इस साल 21 जनवरी को अंकिता घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई तो उन्होंने महेवाघाट थाने में 22 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच अंकिता के पिता शारदा प्रसाद ने साजिश के तहत 20 फरवरी को ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसके बाद गिरफ्तारी के डर से योगेंद्र तिवारी का परिवार फरार हो गया लेकिन 27 फरवरी को राजू तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में राजू से कोई सार्थक जानकारी न मिलने पर पुलिस ने दूसरे पहलुओं पर विचार किया। प्रेसवार्ता में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जब अंकिता के पुराने इतिहास की जानकारी हुई तो नए सिरे से जांच की गई। दिल्ली में रामू मिश्रा के किराए के मकान में उसके होने की जानकारी मिली। इस पर दिल्ली पुलिस की मदद से उसे वहां से पकड़ लिया गया।

घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने योगेंद्र तिवारी की तहरीर पर साजिश रचने के आरोप में अंकिता के पिता शारदा प्रसाद मिश्रा, उसके भाई गोपाल मिश्रा, रामू उर्फ संकल्प मिश्रा निवासी प्रसिद्धपुर बम्हरौली धाता फतेहपुर और मौसेरे भाई वरुण त्रिपाठी निवासी रामपुर धमावां सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शारदा प्रसाद और गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि जेल में बंद राजू को छोड़े जाने की रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई है।

विवाहिता के लापता होने के बाद घटना की सच्चाई को उसके मायके पक्ष के लोगों ने छिपाकर रखा। गंभीर मामले की झूठी तहरीर देकर एक बेकसूर को जेल भिजवाया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता को दो दिनों पहले दिल्ली के गुरुग्राम से पकड़ने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद परिवार वाले उसे अपने साथ ले गए। - राजेश कुमार, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed