{"_id":"69c3af5bb7b11ae69f0b4d09","slug":"prayagraj-railway-employees-will-be-able-to-retain-government-accommodation-for-longer-periods-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बच्चों की पढ़ाई के लिए रेलकर्मी ज्यादा समय तक अपने पास रख सकेंगे सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बच्चों की पढ़ाई के लिए रेलकर्मी ज्यादा समय तक अपने पास रख सकेंगे सरकारी आवास
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे बोर्ड ने अपने लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी सौगात दी है। स्थानांतरण या डेपुटेशन की स्थिति में अब रेलकर्मी अपने बच्चों की शिक्षा के आधार पर अधिक अवधि तक सामान्य किराये पर क्वार्टर रिटेंशन (पास रख) कर सकेंगे।
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने अपने लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी सौगात दी है। स्थानांतरण या डेपुटेशन की स्थिति में अब रेलकर्मी अपने बच्चों की शिक्षा के आधार पर अधिक अवधि तक सामान्य किराये पर क्वार्टर रिटेंशन (पास रख) कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की सामान्य पथ निदेशक नीलम यादव ने इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के जीएम समेत सभी जोनल मुख्यालयों को आदेश जारी कर दिया है।
Trending Videos
इस निर्णय से प्रयागराज, झांसी, आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद, लखनऊ, इज्जत नगर (बरेली), अंबाला, जम्मू, फिरोजपुर समेत सभी रेल मंडलों के उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जिनके बच्चे 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले ऐसे मामलों में परीक्षा खत्म होने के मात्र 15 दिन बाद आवास खाली करना पड़ता था, लेकिन अब कर्मचारी आखिरी पेपर के बाद तीन महीने तक आवास अपने पास रख सकेंगे। इस दौरान उनसे केवल सामान्य लाइसेंस शुल्क ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि कर्मचारी का बच्चा कक्षा एक से आठवीं में पढ़ रहा है तो अब शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के एक महीने बाद तक आवास रखने की अनुमति होगी। इससे पहले यह सीमा सत्र खत्म होने के मात्र 15 दिन तक ही थी।
तत्काल प्रभाव से लागू हुए नियम
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार अब आवास बरकरार रखने के इन नए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जिससे उन हजारों रेलकर्मियों को मानसिक शांति मिलेगी जिनके बच्चों का नया सत्र शुरू होने वाला है या परीक्षाएं चल रही हैं।