{"_id":"69c03dba1b890f0ef3004e98","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-skin-diseases-diabetes-and-bp-increased-in-the-health-fair-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138512-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आरोग्य मेले में त्वचारोग, शुगर और बीपी के बढ़े मरीजों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आरोग्य मेले में त्वचारोग, शुगर और बीपी के बढ़े मरीजों
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
भरवारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते सीएमओ। स्रोत: विभाग
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचारोग, शुगर और बीपी के मरीजों की भीड़ रही। मेले में कुल 860 मरीजों का उपचार हुआ। जांच में मिले छह गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भरवारी, मंझनपुर और कोखरा पीएचसी का निरीक्षण किया।बताया कि मेले में ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
मेले के लिए 51 चिकित्साधिकारियों और 135 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य जांच के दौरान डायबिटीज के 105 और हाइपरटेंशन के 43 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा 39 आयुष्मान गोल्डन कार्ड और 42 आभा आईडी भी बनाई गईं।
Trending Videos