{"_id":"6a36dae084b241db950a13a3","slug":"growing-craze-for-cricket-and-hockey-130-players-registered-at-the-stadium-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-143402-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: क्रिकेट और हॉकी का बढ़ा क्रेज, स्टेडियम में 130 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: क्रिकेट और हॉकी का बढ़ा क्रेज, स्टेडियम में 130 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए सत्र की शुरुआत के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। अब तक 130 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें 25 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेलो इंडिया योजना के तहत भी 30 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
क्रिकेट में सर्वाधिक 55 खिलाड़ियों ने प्रवेश लिया है। इनमें 50 पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी में 35 पुरुष खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं एथलेटिक्स में 20 खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनमें 15 पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी हैं।
खेलो इंडिया योजना के तहत 30 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 15 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस तरह कुल 130 खिलाड़ियों में 105 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी हैं। कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती और बॉलीबॉल जैसी खेल विधाओं में एक भी खिलाड़ी ने प्रवेश नहीं लिया है। जबकि इन खेलों से संबंधित सभी सुविधाएं स्टेडियम में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नए सत्र में अब तक 130 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। क्रिकेट और हॉकी में सबसे अधिक रुचि देखने को मिल रही है। जिन खेलों में कोच उपलब्ध नहीं हैं, उनमें खिलाड़ियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है। प्रशिक्षकों की तैनाती होने पर अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। -अजय साहू, जिला खेल अधिकारी