फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hindu organizations take to the streets to demand that the cow be declared 'Rashtra Mata' (Mother of the Nation).

Kaushambi News: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations take to the streets to demand that the cow be declared 'Rashtra Mata' (Mother of the Nation).
गाय को राष्ट्रमाता घो​षित करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में रैली निकालते हिंदू संगठन के लोग। स
गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में साधु-संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने गो सम्मान यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। डायट मैदान से शुरू हुई यात्रा भजन-कीर्तन के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। जहां राष्ट्रपति, राज्यपाल और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन


आयोजकों ने दावा किया कि जिले में कई दिनों तक चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दौरान पांच लाख लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। ज्ञापन के माध्यम से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

संत अमृत लाल ने कहा कि सनातन परंपरा में गाय का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गोसंरक्षण और गोसेवा के लिए संत समाज एकजुट होकर जनजागरण अभियान चला रहा है और सरकार से इस दिशा में ठोस निर्णय लेने की अपेक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिवराम दास, श्रवण केसरवानी, सौमित्र दास, रामकृष्ण दास, सत्यव्रत दास, माधव दास, मलूक दास, साकेत दास, रामदास मानस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed