{"_id":"6a2da472729780f0ee03dfa4","slug":"husband-booked-for-allegedly-beating-wife-over-dowry-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-143053-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप, पति पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप, पति पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौरई बुजुर्ग गांव निवासी अंकाक्षा तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले विपिन तिवारी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति नशे की हालत में मारपीट करने लगा। आरोप है कि 11 जून की रात करीब 11 बजे पति ने मायके से रुपये मंगाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर बिजली के तार और बाइक की चेन से पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति विपिन तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।