{"_id":"69b9a6be2c44a87167090f37","slug":"i-lined-up-until-noon-i-learned-the-gas-cylinder-would-be-delivered-to-my-home-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138226-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दोपहर तक लगाई लाइन... पता चला अब घर पहुंचेगा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दोपहर तक लगाई लाइन... पता चला अब घर पहुंचेगा गैस सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार को सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। करीब 150-200 लोग सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ बढ़ती गई और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। दोपहर होते-होते बताया जाता है कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कराई है, उन्हें ही होम डिलीवरी के माध्यम से सिलिंडर मिलेगा।
इससे लाइन में लगे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति बिगड़ता देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर सदर एसडीएम सुखलाल वर्मा पहुंचे और लोगों को समझाते हुए व्यवस्था बनाने का प्रयास किया।
एसडीएम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से जानकारी दी कि गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी की जाएगी जिससे उपभोक्ताओं को लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
-- -- --
अफसर का फरमान, सिलिंडर देने वाले का बनाएं वीडियो
गैस किल्लत के बीच एक नया फरमान चर्चा में है। मंगलवार को एजेंसी पहुंचे एक अधिकारी ने निर्देश दिया कि होम डिलिवरी के दौरान जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जाए, उनका वीडियो बनाया जाए जिसमें वे कहें कि उन्हें गैस मिल गई है और कोई किल्लत नहीं है। तेज धूप में लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि हकीकत कुछ और है लेकिन वीडियो बनवाकर अलग तस्वीर पेश करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद सभी उपभोक्ता अपने घर लौट गए।
-- -- --
बोले उपभोक्ता :
:: 13 मार्च को गैस बुक कराई थी। तीन दिन से रोज एजेंसी आ रही हूं। मंगलवार को सुबह सात बजे से लाइन में खड़े थे लेकिन दोपहर में अधिकारियों ने एलान कर दिया कि अब गैस घर पर मिलेगी।-- - आरती देवी।
:: करीब 15 दिन से गैस नहीं मिली है। रोज एजेंसी का चक्कर लगा रही हूं। गैस न होने से समय पर खाना नहीं बन पाता, जिससे काम पर जाने वाले लोगों को रोज देरी होती है।-- - मोनिका देवी।
:: गैस लेने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। व्यवस्था सही न होने से काफी परेशानी होती है।-- - संगम लाल।
:: सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिलता। बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।-- - अंकित कुमार।
Trending Videos
इससे लाइन में लगे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति बिगड़ता देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर सदर एसडीएम सुखलाल वर्मा पहुंचे और लोगों को समझाते हुए व्यवस्था बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से जानकारी दी कि गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी की जाएगी जिससे उपभोक्ताओं को लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
अफसर का फरमान, सिलिंडर देने वाले का बनाएं वीडियो
गैस किल्लत के बीच एक नया फरमान चर्चा में है। मंगलवार को एजेंसी पहुंचे एक अधिकारी ने निर्देश दिया कि होम डिलिवरी के दौरान जिन उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जाए, उनका वीडियो बनाया जाए जिसमें वे कहें कि उन्हें गैस मिल गई है और कोई किल्लत नहीं है। तेज धूप में लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि हकीकत कुछ और है लेकिन वीडियो बनवाकर अलग तस्वीर पेश करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद सभी उपभोक्ता अपने घर लौट गए।
बोले उपभोक्ता :
:: 13 मार्च को गैस बुक कराई थी। तीन दिन से रोज एजेंसी आ रही हूं। मंगलवार को सुबह सात बजे से लाइन में खड़े थे लेकिन दोपहर में अधिकारियों ने एलान कर दिया कि अब गैस घर पर मिलेगी।
:: करीब 15 दिन से गैस नहीं मिली है। रोज एजेंसी का चक्कर लगा रही हूं। गैस न होने से समय पर खाना नहीं बन पाता, जिससे काम पर जाने वाले लोगों को रोज देरी होती है।
:: गैस लेने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। व्यवस्था सही न होने से काफी परेशानी होती है।
:: सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिलता। बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।