{"_id":"69c18dac68970574b9025614","slug":"two-bike-riders-seriously-injured-after-being-hit-by-a-speeding-car-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-138556-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया।
औरेनी गांव निवासी मोहम्मद सुहैल (26) पुत्र मोहम्मद हसनैन अपने साथी मोहम्मद साजिद पुत्र शाहिद अली निवासी नंदेमई के साथ बाइक से देवीगंज बाजार से अपने गांव औरेनी लौट रहे थे। दोनों युवक कड़ा धाम थाना के पास चंधहा तालाब के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos