सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Former village head shot dead in Kaushambi; unidentified assailants carried out the incident

Kaushambi : कौशाम्बी में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, गौशाला में अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

पिपरी कोतवाली इलाके के औधन गांव में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान बदाम सिंह (50 ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Kaushambi: Former village head shot dead in Kaushambi; unidentified assailants carried out the incident
पिपरी के औधन गांव में पूर्व प्रधान की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

पिपरी कोतवाली के औधन गांव के बाहर निर्माणाधीन डेयरी फार्म में शुक्रवार रात सो रहे पूर्व प्रधान पति की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

Trending Videos


औधन गांव के मजरा फरीदपुर निवासी संगीता सिंह 2010 से 2015 तक गांव की प्रधान थीं। करीब पिछले दस साल से उनके पति बादाम सिंह (50) नेवादा गांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। मृतक के बेटे कपिल सिंह ने बताया कि उनके पिता करीब पांच महीने से औधन गांव के बाहर यमुना नदी के पास सुनसान इलाके में खरीदी गई भूमि पर निजी डेयरी फार्म का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य के चलते इधर बीच वह अधिकतर समय वहीं रहकर काम की देखरेख करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात डेयरी फाॅर्म के अर्द्धनिर्मित कमरे में तख्त पर सो रहे थे। उनके बगल में गांव का ही बुधराम भी उसी कमरे में सो रहा था। आधी रात के करीब हमलावरों ने सोते समय उनकी दाहिनी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद भी साथ सो रहा बुधराम रात भर कमरे में ही मौजूद रहा और उसने किसी को जानकारी नहीं दी।


सुबह गांव पहुंचकर उसने घटना की सूचना दी। इसके बाद गांव के अयोध्या ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर सीओ अभिषेक सिंह पिपरी, सरायअकिल, कौशाम्बी और करारी थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम के घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या की गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना के समय वहां मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक

ड्रम में छिपकर बचाई जान, वही ड्रम बना अहम सुराग
 

निर्माणाधीन डेयरी फार्म के जिस कमरे में पूर्व प्रधान पति तख्त पर सो रहे थे, वहीं एक किनारे रखा ड्रम अब इस हत्याकांड का अहम सुराग बन गया है। फोरेंसिक टीम की जांच में ड्रम और दीवार पर खून के धब्बे मिले हैं, जबकि मौके से कारतूस दो खोखे भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में साथ सो रहे बुधराम ने बताया कि हमलावरों के आने पर वह जान बचाने के लिए ड्रम में घुस गया था। इसी दौरान उसके हाथ में चोट भी लग गई। उसका कहना है कि बदमाश बादाम सिंह की हत्या करने के बाद बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर फरार हो गए, जिससे वह पूरी रात कमरे में फंसा रहा। सुबह होने पर किसी तरह दीवार फांदकर गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed