{"_id":"69c18cc3fbb9d52439087f84","slug":"two-buffalo-thieves-arrested-with-pistol-and-cartridges-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-138540-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भैंस चोरी करने वाले दो चोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भैंस चोरी करने वाले दो चोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास गांव में एक बगीचे के पास रविवार को पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले दो चोरों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुरखास गांव में शकील की बगिया से भैंस चोरी करने वाले दो आरोपी चोर आकिब पुत्र गुलसेर उर्फ भोला निवासी मोहद्दीनपुर देवछार सड़वा और कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र किशुन निवासी म्योहर करारी को गिरफ्तार किया गया है।
तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से दो अदद तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। साथ ही 9080 रुपया नगदी और बाइक भी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि 13 मार्च को उन्होंने बरई गांव से एक भैंस चोरी किया था और उसे अजुहा बाजार में अज्ञात व्यक्ति के हाथों 30 हजार रुपये में बेचकर आधी आधी रकम आपस में बांट लिया।
Trending Videos