फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Information about meat being found in the village created a stir, four were detained.

Kaushambi News: मांस मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप, चार हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Information about meat being found in the village created a stir, four were detained.
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीखपुर मेंडवारा गांव में मंगलवार सुबह मांस मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर कैरेट में रखा मांस बरामद किया। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक घर से कैरेट में रखा मांस बरामद हुआ। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
विज्ञापन


एयरपोर्ट थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय ने बताया कि बरामद मांस के संबंध में अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह किस पशु का है। नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त अजेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच थाना स्तर पर की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed