सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News Car collides with ambulance coming from the wrong direction; female teacher and seven-month-ol

Kaushambi News : गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस से भिड़ी कार, शिक्षिका और सात माह के बेटे की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को सरसवां ब्लॉक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका और उनके सात माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kaushambi News Car collides with ambulance coming from the wrong direction; female teacher and seven-month-ol
सरसवां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

महेवाघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को सरसवां ब्लॉक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका और उनके सात माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।



प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के जायसवां गांव निवासी मोहम्मद फैजान फारूकी (46) अपनी पत्नी साइमा फारूकी (35), सात माह के बेटे अब्बास और पांच वर्षीय बेटी मनाल के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से राजापुर जा रहे थे। साइमा राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका थीं। परिवार सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा ही था कि सामने से कथित रूप से गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस से कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने साइमा फारूकी और उनके सात माह के बेटे अब्बास को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहम्मद फैजान फारूकी और बेटी मनाल का गंभीर हालत में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed