पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Chaos ensued after a tanker caught fire; the condition of five people who suffered burns

Kaushambi News : डिवाइडर से टकराने के बाद एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आग, झुलसे पांचों टोलकर्मियों की हालत नाजुक

Fri, 26 Jun 2026 01:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 01:04 PM IST
सार

कोखराज टोल प्लाजा में शुक्रवाक की सुबह लगभग 6.30 बजे गैस टैंकर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Kaushambi News: Chaos ensued after a tanker caught fire; the condition of five people who suffered burns
टैंकर में आग लगने के बाद उठीं लपटें। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह लगभग 6.30 बजे एलपीजी गैस टैंकर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आग से  झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखकर सभी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। आग से सात लोग झुलसे हैं। इसमें पांच टोल कर्मचारी हैं। आग की लपटों से निकला धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखा दे रहा था। आग से टोल प्लाजा गेट के कई चैंबर भी जलकर राख हो गए। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन




कोखराज टोल प्लाजा पर हादसे पर एक नजर 

  • शुक्रवार सुबह 6.30 बजे एलपीजी गैस टैंकर पहुंचा और टकराया।
  • सुबह 6.45 बजे गैस रिसाव से आग लगी और टोल प्लाजा मैनेजर मौके पर पहुंचे।
  • सुबह 7 बजे एनएचआई की एंबुलेंस व निकी गाड़ियों से घायलों को लेकर इलाज के लिए निकले।
  • कोखराज थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में लग गए।
  • सुबह 7.05 बजे डायल 112 व एंबुलेंस पहुंची फिर लगातार कई एंबुलेंस मौके पर रही।
  • सुबह 7.20 बजे प्रयागराज से एंबुलेंस पहुंची।
  • सुबह 7.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
  • पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत पहुंचे।
  • सुबह 8 बजे पुलिस कर्मियों ने यातायात बहाल करवाया।
  • कोखराज टोल प्लाजा पर डेढ़ घंटे यातायात बंद रहा।
  • सुबह 8 बजे एसडीएम चायल अरुण कुमार पहुंचे।
  • टोल प्लाजा पर 3 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़िया व 10 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
  • टोल प्लाजा पर भारी संख्या में कोखराज थाना, सदीपनघाट थाना व सैनी थाना के पुलिस कर्मी रहे मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed