{"_id":"6a3bd207950b5bdc6208f151","slug":"kaushambi-news-two-killed-five-critically-injured-in-a-violent-collision-involving-an-auto-rickshaw-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News : बालू लदे ट्रैक्टर से हुई जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार दो की मौत, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News : बालू लदे ट्रैक्टर से हुई जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर से सीएनजी ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
मंझनपुर के सेलरहा में सीएनजी ऑटो और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर से सीएनजी ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
पुलिस के मुताबिक सेलरहा गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर और सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार सूर्यांश बाजपेयी (25) पुत्र महेश चंद्र बाजपेयी निवासी बेहरा गोकुल हरदोई और आशीष मिश्रा (33) पुत्र किशोर निवासी बर्रा कानपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एकाग्र (8) पुत्र शिवम, निर्मला देवी (65) पत्नी वेद बिहारी निवासी मंझनपुर, मोहसिन (35) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर, रामसुमेर (35) पुत्र रामकिशन निवासी मंगहोनी तथा रेखा देवी पत्नी राजकुमार शर्मा निवासी कानपुर घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।