पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kokhraj tanker accident: Two more deaths; death toll rises to five.

Kaushambi - कोखराज टैंकर हादसा- दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या पांच हुईं

Thu, 02 Jul 2026 08:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 08:03 PM IST
सार

कौशाम्बी के कोखराज क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा के पास 26 जून को हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे में झुलसे दो और लोगों ने बृहस्पतिवार को एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kokhraj tanker accident: Two more deaths; death toll rises to five.
कोखराज टोल प्लाजा के पास एलपीजी टैंकर में लगी आग। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कौशाम्बी के कोखराज क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा के पास 26 जून को हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे में झुलसे दो और लोगों ने बृहस्पतिवार को एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या पांच हो गई है।

विज्ञापन

मृतकों में रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी 29 वर्षीय हीरामणि सिंह और मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के कठैली गांव निवासी 23 वर्षीय कृष्णपाल मौर्य शामिल हैं। हीरामणि सिंह ने बुधवार देर रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली, जबकि कृष्णपाल मौर्य की गुरुवार सुबह करीब छह बजे मौत हो गई।

विज्ञापन

चाचा माधव प्रताप सिंह ने बताया कि उनका भतीजा हीरामणि सिंह मां-बाप के इकलौते थे। चार वर्ष पहले उनके पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो चुका था। परिवार में मां मायावती सिंह, पत्नी प्रतिभा सिंह और दो छोटे बेटे नौ वर्षीय युग और पांच वर्षीय वेद हैं। वहीं, कृष्णपाल मौर्य दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से सिहोरी टोल प्लाजा पर नौकरी कर रहे थे और अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास एक एलपीजी टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। हादसे के बाद हुए विस्फोट से लगी आग के कारण टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे और टोल प्लाजा कर्मी आलोक की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसे हंडिया निवासी अनिल कुमार ने बुधवार को दम तोड़ दिया था। अब दो और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में झुलसे अन्य घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed