फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lawyers' strike called off following assurance of filing an FR.

Kaushambi News: एफआर लगाने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike called off following assurance of filing an FR.
तहसील परिसर में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के चलते अधिवक्ता और लेखपाल के बीच हुई मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। एसडीएम, सीओ और तहसीलदार ने मामले में एफआर लगाने का आश्वासन दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

चायल तहसील परिसर में मंगलवार को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के चलते अधिवक्ता प्रशांत मिश्र और लेखपाल राजेश्वर सिंह के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट हुई। मामले में लेखपाल राजेश्वर सिंह की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एफआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार को एसडीएम प्रेरणा गौतम, सीओ शिवांक सिंह और तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने अधिवक्ताओं से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने मामले में तीन दिन के भीतर नियमानुसार एफआर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी और तहसील में न्यायिक कार्य सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed