सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Life Transformed by Yoga: Brought BP, Diabetes, Thyroid, and Cervical Issues Under Control

योग से बदली जिंदगी : बीपी, शुगर, थायराइड और सर्वाइकल पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Life Transformed by Yoga: Brought BP, Diabetes, Thyroid, and Cervical Issues Under Control
बृज बिहारी मौर्य
विज्ञापन
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ रखने की जीवनशैली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से उन्हें बीपी, शुगर, थायराइड, सर्वाइकल और कमर दर्द जैसी समस्याओं से काफी राहत मिली है।

योग प्रशिक्षक संतोष लोधी और संतोष लोधी का कहना है कि प्रतिदिन एक घंटा योग, प्राणायाम और ध्यान करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रह सकता है। नियमित योग कई बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले शुगर और बीपी की समस्या हुई थी। दस वर्ष पहले वह कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मंडूकासन, शशकासन और योग मुद्रा का अभ्यास शुरू किया। अब उनका शुगर व रक्तचाप सामान्य बना हुआ है। - राधेश्याम लोधी, टेवां, मंझनपुर
विज्ञापन

सात वर्षों तक सर्वाइकल की समस्या से परेशान रहे। योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में मकरासन, सूक्ष्म व्यायाम, भ्रामरी और अनुलोम-विलोम का नियमित अभ्यास शुरू किया। अब उन्हें सर्वाइकल की समस्या से राहत मिल गई है। - बृज बिहारी मौर्य, मंझनपुर
तीन वर्षों से कमर दर्द और थायराइड की समस्या से जूझ रही थी। विभिन्न स्थानों पर इलाज के बावजूद आराम नहीं मिला। इसके बाद मरकटासन और उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास शुरू किया। अब राहत है और दवाओं की जरूरत भी नहीं पड़ती।- रीता केसरवानी, निवासी नेहरू नगर, मंझनपुर

बृज बिहारी मौर्य

बृज बिहारी मौर्य

बृज बिहारी मौर्य

बृज बिहारी मौर्य

बृज बिहारी मौर्य

बृज बिहारी मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed