फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One hospital sealed, two issued notices.

Kaushambi News: एक अस्पताल सील, दो को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
One hospital sealed, two issued notices.
सील के बाद आरोग्यम पॉली क्लीनिक के बाहर खड़ी स्वास्थ्य टीम। स्रोत: विभाग
स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवाना आलमपुर स्थित आरोग्यम पॉली क्लीनिक को वैध अभिलेख नहीं मिलने पर सील कर दिया। वहीं दो अन्य अस्पतालों को तीन दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली के अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने टीम के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आरोग्यम पॉली क्लीनिक में दो मरीज उपचाराधीन मिले। मरीजों का उपचार पूरा होने के बाद संचालक से पंजीकरण और अन्य जरूरी अभिलेख मांगे। लेकिन, कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बेसमेंट में संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल और सनराइज क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच में आवश्यक प्रमाणपत्र और मानकों में कमियां मिलने पर दोनों अस्पतालों के संचालकों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण और अभिलेख उपलब्ध कराने का नोटिस जारी किया गया। इस दौरान बीपीएम जनार्दन प्रसाद, वीएचडब्ल्यू आदित्य और करारी थाना पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed