सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Open drain on the highway inviting accidents

Kaushambi News: हादसों को दावत दे रहा हाईवे किनारे खुला नाला

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 06 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Open drain on the highway inviting accidents
दान सिंह
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क और सर्विस लेन के बीच बनाया गया नाला लोगों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जल निकासी के लिए बनाए गए इस नाले को कई स्थानों पर ढका नहीं गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
Trending Videos

नरसिंहपुर कछुआ गांव के पास बीते एक साल में कई मवेशी इस नाले में गिरकर जान गंवा चुके हैं। गांव के ही पंचम लाल की भैंस, मालती देवी की गाय समेत कई पालतू और छुट्टा पशु इसमें गिरकर मर चुके हैं, जबकि कई घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि हाईवे की ओर लोहे का मोटा तार लगाया गया है। लेकिन सर्विस लेन की तरफ कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
वहीं, संबंधित अधिकारी नक्शे के अनुसार कार्य होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने नाले को ढकने और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
हाईवे व सर्विस लेन के बीच सपाट नाले में मवेशियों की गिरकर जान चली गई। ऐसे में कभी भी बाइक और साइकिल सवार भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। - दान सिंह , नरसिंहपुर कछुआ
हाईवे पर हादसा रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर का निर्माण को कराया गया है। लेकिन नाले को खुला छोड़ दिया गया।- अरविंद ओझा, मलाका
हाईवे के सर्विस लेन के बीच बना नाला नक्शे के अनुरूप बनाया गया है। ऐसे में ढकने के लिए कोई एस्टीमेट नहीं बना था। जबकि सर्विस लेन के दूसरे छोर पर बने नाले को ढका गया है। - अतुल कुमार, साइड इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर
सर्विस लेन व सड़क के बीच बने नाले को ढकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। फिलहाल व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग बनाने के लिए कहा जाएगा। - योगेश कुमार गौड़, एसडीएम सिराथू

दान सिंह

दान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed