सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Students of classes 1 and 2 will study all subjects from one workbook.

Kaushambi News: एक वर्कबुक से समग्र विषयों को पढ़ेंगे कक्षा एक व दो के विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 06 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students of classes 1 and 2 will study all subjects from one workbook.
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए अहम पहल की है। कक्षा एक और दो के विद्यार्थी एक वर्कबुक किसलय से सभी विषयों को पढ़ेंगे। वहीं, इस सत्र से कक्षा तीन और चार के विद्यार्थी बांसुरी वर्कबुक से कला सीखेंगे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 27 वर्कबुक निर्धारित की गई हैं।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, वर्कबुक के माध्यम से बच्चों को स्वयं अभ्यास करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सीखना अधिक प्रभावी और स्थायी बनेगा। शिक्षक भी कक्षा में पढ़ाए गए पाठ को वर्कबुक के जरिये मजबूत करेंगे। कक्षा एक से चार तक प्रत्येक में तीन-तीन वर्कबुक, कक्षा पांच में चार वर्कबुक और कक्षा छह, सात व आठ में बालकों के लिए तीन और बालिकाओं के लिए दो वर्कबुक निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वर्कबुक हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित होंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेश कुशवाहा ने बताया कि वर्कबुक आधारित शिक्षा से बच्चों में लिखने, समझने और सोचने की क्षमता का बेहतर विकास होगा। इससे वे रटने के बजाय विषयों को गहराई से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed