सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Nine-year-old son of village head dies in flour mill blast, started five days ago

Kaushambi : आटा चक्की ब्लास्ट होने से ग्राम प्रधान के नौ वर्षीय बेटे की मौत, पांच दिन पहले हुआ था चालू

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

कौशाम्बी ब्लॉक के बारा ग्राम सभा में रविवार शाम आटा चक्की मशीन की टेस्टिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में ग्राम प्रधान अजय यादव के नौ वर्षीय बेटे प्रणव की मौत हो गई। हादसा सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत पांच दिन पहले लगी आटा चक्की की टेस्टिंग के दौरान हुआ।

Kaushambi: Nine-year-old son of village head dies in flour mill blast, started five days ago
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कौशाम्बी ब्लॉक के बारा ग्राम सभा में रविवार शाम आटा चक्की मशीन की टेस्टिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में ग्राम प्रधान अजय यादव के नौ वर्षीय बेटे प्रणव की मौत हो गई। हादसा सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत पांच दिन पहले लगी आटा चक्की की टेस्टिंग के दौरान हुआ।

Trending Videos

 

गांव के नितिन ने बताया कि ग्राम प्रधान अजय यादव करीब पांच दिन पहले ही सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत आटा चक्की मशीन घर लाए थे। रविवार शाम करीब 5:30 बजे मिस्त्री की मौजूदगी में मशीन की जांच और टेस्टिंग हो रही थी। इसी दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर से गेहूं लाकर मशीन के पास रख रहे थे और प्रणव भी वहीं आसपास मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मशीन करीब दो मिनट तक चलने के बाद अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि मशीन से निकला पत्थर का टुकड़ा दूर खड़े प्रणव के सीने में जा लगा। गंभीर चोट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

 

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां मीना यादव का रो-रोकर बेसुध हो गईं। वहीं मौत की सूचना से पूरे ग्राम सभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक प्रणव यादव ग्राम प्रधान अजय यादव का बड़ा बेटा था और कक्षा दो का छात्र था। घटना के समय प्रधान के पिता श्रीकांत यादव (पूर्व प्रधान) समेत अन्य परिजन भी मौके पर मौजूद थे।

ग्रामीणों का कहना है कि नई मशीन का टेस्टिंग के दौरान ही फटना गंभीर तकनीकी खामी या लापरवाही की ओर इशारा करता है। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत मिली मशीन की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed