सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ambedkar Nagar became the overall champion of badminton

Kaushambi News: बैडमिंटन का ओवरऑल चैंपियन बना अंबेडकर नगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar became the overall champion of badminton
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में सफल ​खिलाड़ियों के सा​थ खड़े अति​थि। स्रोत- ​शिक्षक
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की दो दिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय टेवां समेत नौ जवाहर नवोदय विद्यालयों के 37 खिलाड़ियों (22 बालक व 15 बालिका) ने प्रतिभाग किया। जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेडकर नगर ओवरऑल विजेता रहा। अंबेडकर नगर ने बालक वर्ग के अंडर-14, 17 और 19 में जीत हासिल की।
Trending Videos

समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य विनोद त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ-साथ विद्यालय व परिवार का गौरव भी बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्रों को खेल को कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विजेता व उपविजेता खिलाड़ी
अंडर-14 बालक वर्ग

सर्वेश सोनकर (अंबेडकर नगर) विजेता और मोहम्मद दानिश (मिर्जापुर) उपविजेता।

अंडर-14 बालिका वर्ग
सान्वी सिंह (प्रयागराज) विजेता व सृष्टि (अंबेडकरनगर) उपविजेता।
अंडर-17 बालक वर्ग

अर्पित मौर्य (अंबेडकर नगर) विजेता और अभिषेक कुमार (अमेठी) उपविजेता।
अंडर-17 बालिका वर्ग
अदिति केसरवानी (प्रयागराज) विजेता व अनन्या सिंह (प्रतापगढ़) उपविजेता।
अंडर-19 बालक वर्ग
अभिनव (अंबेडकर नगर) विजेता और शिव प्रकाश (चंदौली) उपविजेता।
अंडर-19 बालिका वर्ग
प्रिया गुप्ता (जौनपुर) विजेता व आरुषि पटेल (प्रयागराज) उपविजेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed