सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pharmacist and his friend killed in collision with a container truck.

Kaushambi News: कंटेनर की टक्कर से फार्मासिस्ट और उसके दोस्त की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist and his friend killed in collision with a container truck.
हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पहाड़पुर कोदन गांव के पास शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार संविदा फार्मासिस्ट और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

महेवाघाट थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी रमेश निषाद (21) पुत्र अमृतलाल प्रयागराज के सोरांव हाईवे एंबुलेंस में संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह रमेश सैनी क्षेत्र के चक बक्तियारां गांव निवासी विवेक द्विवेदी (26) पुत्र अनूप के साथ प्रयागराज में रामवनगमन एंबुलेंस टीम में नौकरी के लिए आयोजित साक्षात्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में दोनों गुरुकुल विद्यालय में कार्यरत बड़े भाई विजय से मिलने के बाद बाइक से प्रयागराज के लिए निकले थे। पहाड़पुर कोदन गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर कंटेनर के पहियों के नीचे आ गए।
विज्ञापन

हादसे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
बाइक नंबर से हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

हादसे बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed