फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rain spells disaster for mud houses.

Kaushambi News: बारिश में कच्चे घरों में बरस रही आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rain spells disaster for mud houses.
बारिश में कच्चे घरों में आफत बरस रही रही। कौशाम्बी व आसपास के जिलों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। सिराथू व चरवा नगर पंचायत में कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन परिवार बेघर हो गए। वहीं प्रयागराज की हंडिया तहसील में शनिवार की भोर दीवार गिरने से घर में सो रही महिला और उसके पांच बच्चे दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित निकला लिया। प्रतापगढ़ के लालगंज में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुमदुमा गांव निवासी आनंद कुमार निषाद (45) मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की रात उनकी पत्नी पूजा निषाद (40) अपने बच्चों निर्जला (13), सजल (11), रिया (9), सत्यम (7) और श्रेयांश (5) के साथ सीमेंट के शेड वाले कमरे में सो रही थीं। शनिवार की भोर में पांच फीट ऊंची मिट्टी की दीवार अचानक गिर पड़ी। मलबे में सभी दब गए। इसी दौरान बगल के कमरे में सो रहे आनंद कुमार और उनके पिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए। सभी ने मिट्टी को हटाकर बच्चों और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी तहसीलदार और एसडीएम को देने के लिए कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। लोगों में प्रशासन के इस रवैए से काफी नाराजगी है।
नहीं मिला सरकारी योजना का लाभ
आनंद कुमार निषाद का परिवार बीते चार वर्षों से जर्जर घर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी आवासीय योजना का लाभ नहीं मिला। आठ माह पहले दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कुछ न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग पर गिरी कच्चे मकान की दीवार
लालगंज। क्षेत्र के मोठिन खास में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश के कारण छप्परनुमा कच्चे मकान की दीवार बुजुर्ग पर भरभराकर गिर गई। ट्राॅमा सेंटर लालगंज पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की सांसें थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed