{"_id":"6a779056ff2841f75f0c6c16","slug":"water-inundated-the-school-premises-teachers-sustained-injuries-kaushambi-news-c-261-1-kmb1018-146073-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विद्यालय परिसर में भर गया पानी, शिक्षक हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विद्यालय परिसर में भर गया पानी, शिक्षक हुए चोटिल
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय बैरागीपुर में भरा बारिश का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसवां ब्लॉक के बैरागीपुर कंपोजिट विद्यालय में बारिश के कारण पानी भर गया। इससे शिक्षक और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्यालय में प्रवेश करने के दौरान सहायक अध्यापक प्रदीप गुप्ता फिसलकर गिर गए और चोटिल हो गए। साथ ही कमरों में पानी घुसने से स्टोर में रखा खाद्यान्न व अन्य सामग्री भींगकर खराब हो गई।
राम वनगमन मार्ग के किनारे बैरागीपुर चौराहे के पास स्थित विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के 172 बच्चे नामांकित हैं। यहां छह शिक्षक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं।
शिक्षकों के मुताबिक, हाईवे चौड़ीकरण के दौरान जमुनापुर मोड़ के पास बनी पुलिया ध्वस्त कर दी गई। इससे विद्यालय के आसपास पानी की निकासी बंद हो गई। चौराहे से हाईवे किनारे बनाया गया नाला भी विद्यालय के पास आकर छोड़ दिया गया है। इससे बारिश और गांव का पानी सीधे विद्यालय परिसर में पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर चारों तरफ पानी भरा हुआ है। एक शिक्षक पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। हाईवे निर्माण के दौरान पुलिया ध्वस्त होने से जलनिकासी बंद है और बारिश में गांव का पानी विद्यालय में आ रहा है।
विद्यालय में जलभराव की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए