सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Recognition of 11 schools in Kaushambi revoked; major action by UP Board.

Kaushambi News: कौशाम्बी में 11 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 11 schools in Kaushambi revoked; major action by UP Board.
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), प्रयागराज ने इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के नियमों के उल्लंघन पर कौशाम्बी जिले के 11 स्व-वित्त पोषित विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त होने की घोषणा कर दी। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा महकमे और संबंधित विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।


जिन नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगातार दो वर्षों (शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26) तक न तो छात्र परीक्षा में शामिल हुए और न ही नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की गईं, उनकी मान्यता नियमों के तहत स्वतः निरस्त मानी गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियमों के अनुपालन न करने के कारण की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित विद्यालयों में श्रीमती कांति डी गर्ल्स हाईस्कूल अजुहा, आरएनएमआईसी कड़ा, लेट बसंत सिंह एम हाईस्कूल टांडा, श्री राज बहादुर सिंह हाईस्कूल चंपहा बाजार, डॉ. आरआरएससी हाईस्कूल कुंजीपुर कंवर, सीआर सिंह हाईस्कूल टांडा, बीपीएस लाल हाईस्कूल अजुहा, एलएसएल वीडी हाईस्कूल रामनगर अजुहा, पीएन पांडेय हाईस्कूल टेरहरा, पं. रमयश पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज खिजिरपुर और एसएल इंटरनेशनल स्कूल गुलामीपुर सिराथू शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में निर्धारित अवधि तक शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षार्थी उपस्थिति नहीं पाई गई, उनकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी गई है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। - बाबूलाल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, कौशाम्बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed