सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six new model cluster level associations have been selected, special training will start from June.

Kaushambi News: छह नए मॉडल संकुल स्तरीय संघों का चयन, जून से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six new model cluster level associations have been selected, special training will start from June.
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के छह संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) को मॉडल संकुल स्तरीय संघ के रूप में चुना गया है। चयनित संघों को सशक्त और आत्मनिर्भर मॉडल इकाइयों के रूप में विकसित करने के लिए जून के प्रथम सप्ताह से विशेष विजन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन को वर्ष 2026-27 में 11 मॉडल सीएलएफ विकसित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में प्राथमिकता के आधार पर छह नए सीएलएफ का चयन किया गया है। इनमें कड़ा विकासखंड की उन्नति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति, मंझनपुर का नारी सहयोग प्रेरणा संकुल संघ (असाढ़ा) और सिराथू विकासखंड की आदि शक्ति महिला प्रेरणा संकुल समिति, नई दिशा प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति, परिवर्तन महिला संकुल स्तरीय संघ और सम्राट महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक चयनित सीएलएफ को तीन विजन प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके अलावा दो चरणों में वार्षिक कार्ययोजना (एनुअल एक्शन प्लान) और एक ब्लॉक डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

जनपद में छह नए मॉडल संकुल स्तरीय संघों का चयन किया गया है। जून के प्रथम सप्ताह से इनके लिए विशेष विजन प्रशिक्षण शुरू होंगे। -दिव्यांशु सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed