{"_id":"6a1c7aaf69fb2a1c16028aec","slug":"on-the-full-moon-day-of-purushottam-month-devotees-gathered-at-mother-sheetla-dham-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-142381-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर मां शीतला धाम में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर मां शीतला धाम में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 31 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूर्णिमा को कड़ा धाम में मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों के भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां शीतला धाम कड़ा में पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट, हनुमान घाट, वृंदावन घाट, गुजराती घाट, अकबरपुर घाट और असदपुर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया।
इसके बाद भदोही, वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे भक्तों ने मां शीतला के दर्शन के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार किया। श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी, माला, प्रसाद, फूल, निशान और झंडा लेकर मां के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे दिन दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
Trending Videos