सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Storm wreaks havoc; rain brings relief.

Kaushambi News: आंधी ने मचाया उत्पात, बारिश ने दी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc; rain brings relief.
​देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
मौसम के अचानक करवट लेने से जहां एक ओर आंधी और तूफान ने उत्पात मचाया तो बारिश ने लोगों को राहत दी। देवीगंज, सौरई बुजुर्ग, गिरधरपुर गढ़ी समेत कई गांवों में पेड़, बिजली के खंभे और टिन शेड धराशाई हो गए।

बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया। आसमान साफ होता गया। दोपहर में तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहर बाद करीब दो बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। 2:30 बजे के करीब पहले धूलभरी आंधी आई। इसके बाद तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन


तेज आंधी से गिरे दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे भी धराशाई
तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देवीगंज समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे कमालपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। कई मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी पूरी तरह रुक गया।
गिरधरपुर गढ़ी गांव में भी भारी नुकसान हुआ, जहां पेड़ गिरने से पशुओं की मौत हो गई। सौरई बुजुर्ग में पेड़ गिरने से मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासनिक टीमें नुकसान का आकलन कर बहाली कार्य में जुटी हैं।

देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

देवीगंज कड़ा रोड पर कार पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed