सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stuck head out to vomit; killed after being hit by a dumper truck.

Kaushambi News: उल्टी करने के लिए निकाला सिर, डंपर की टक्कर से गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stuck head out to vomit; killed after being hit by a dumper truck.
मोहम्मद सलीम की फाइल फोटो
क्षेत्र के म्योहर गांव के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित बेगम सराय निवासी मोहम्मद सलीम (32) पुत्र निजाम अहमद अपनी ससुराल पश्चिमशरीरा के जाफरपुर महावा में रहकर अपनी ऑटो चलवाते थे। शनिवार को वह अपने मित्र सुनील उर्फ छक्कीलाल निवासी म्योहर के साथ प्रयागराज से लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपने मित्र को ऑटो चलाने को कहा और खुद बीच वाली सीट पर लेट गए। परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे म्योहर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने उन्हें उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ऑटो से सिर बाहर निकालकर उल्टी कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने उनके सिर में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अंजुम बेगम, तीन बेटियों और छह माह के एक बेटे को छोड़ गए हैं। पत्नी ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहम्मद सलीम की फाइल फोटो

मोहम्मद सलीम की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed