सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tanks were built, pipes were laid... yet they remained starved of water.

Kaushambi News: टंकियां बनीं, पाइप बिछे... फिर भी पानी को तरसे

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tanks were built, pipes were laid... yet they remained starved of water.
कौशाम्बी ब्लाक के मकदूमपुर ढ़ोकसहा गांव में बन कर तैयार पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना कौशाम्बी में कई जगहों पर जमीनी हकीकत से दूर नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की टंकियां खड़ी कर दी गईं और हजारों किलोमीटर पाइपलाइन बिछा दी गई, लेकिन सैकड़ों गांवों के लोग आज भी हैंडपंप और निजी बोरिंग के भरोसे हैं।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 311 पेयजल टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें 201 टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि 90 टंकियों से ही नियमित जलापूर्ति शुरू हो पाई है। 80 टंकियां परीक्षण चरण में हैं। अनुमानित तौर पर 307 परियोजनाओं में से 219 गांवों में नियमित और 88 गांवों में आंशिक या बाधित जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आईं खामियां

सिराथू ब्लॉक के कैनी गांव में तीन साल पहले बनी टंकी से तेजवापुर, छत्तूपुर, लोहारपुर, मलकिया, कोड़र, चकिया और भगौता तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है। कौशाम्बी ब्लॉक के मकदूमपुर ढोकसहा और मूरतगंज के काजीपुर गांव में भी टंकियां बनने के वर्षों बाद जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कई जगह पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें धंस गई हैं, जिससे बरसात के दौरान आवागमन में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

टंकी बने दो साल हो गए, लेकिन नियमित पानी नहीं मिलता। -मैहर लाल, कैनी
पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई, बारिश में रास्ता दलदल बन जाता है। -समय लाल, कैनी
पानी का प्रेशर इतना कम रहता है कि कई घरों तक पहुंचता ही नहीं।-उद्योश्याम, तेजवापुर
योजना अच्छी है, लेकिन निगरानी की कमी से लोग लाभ से वंचित हैं। -शिवदर्शन, जानकीपुर
जिले में 311 टंकियां प्रस्तावित हैं, जिनमें 201 तैयार हो चुकी हैं। 90 टंकियों से जलापूर्ति शुरू हो गई है, जबकि 80 टंकियां परीक्षण चरण में हैं। अगले दो महीने में इनसे भी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। रेस्टोरेशन के तहत 110 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त कराई जानी शेष हैं। -संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम
जल जीवन मिशन : एक नजर में आंकड़े

जिले में प्रस्तावित कुल पेयजल टंकियां
- 311
बनकर तैयार पेयजल टंकियां - 201
जिन टंकियों से जलापूर्ति शुरू - 90
परीक्षण (टेस्टिंग) चरण में टंकियां - 80
नियमित जलापूर्ति वाले गांव - 219
आंशिक/बाधित जलापूर्ति वाले गांव - 88
लाभान्वित होने वाली अनुमानित आबादी - 8.18 लाख
नियमित पानी पाने वाली आबादी - 5.86 लाख
नियमित जलापूर्ति से वंचित आबादी - 2.32 लाख
शेष सड़क रेस्टोरेशन कार्य - 110 किलोमीटर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed