सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The officers again reached the One Stop Centre and investigated.

Kaushambi News: वन स्टॉप सेंटर में फिर पहुंचे अफसर, की पड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The officers again reached the One Stop Centre and investigated.
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक सप्ताह पहले नाबालिग के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद अब पुलिस और प्रशासन चौकन्ना है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों और महिलाओं को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों से महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, काउंसिलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, गोपनीयता बनाए रखने और पीड़ित महिलाओं को बेहतर सहयोग देने के निर्देश दिए। हालांकि, जिस सेंटर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर पहले ही सवाल खड़े हो चुके हैं, वहां घटना के बाद लगातार हो रहे निरीक्षण को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

नाबालिग की आत्महत्या के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर घटना से पहले जिम्मेदारों की नजर इन कमियों पर क्यों नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed