सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three-year-old girl drowns in pit while gathering mangoes; dies.

Kaushambi News: आम बीनने गई तीन वर्षीय बच्ची गड्ढे में डूबी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old girl drowns in pit while gathering mangoes; dies.
सौरई बुजुर्ग गांव के इसी गड्ढे में डूब कर हुई मासूम की मौत, ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार को आंधी-तूफान और बारिश के बाद आम बीनने गई तीन वर्षीय बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

गांव निवासी दिलीप कुमार की बेटी रियांशी देवी (3) बुधवार शाम बारिश थमने के बाद अन्य बच्चों के साथ बाग में आम बीनने गई थी। बाग के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में अचानक पैर फिसलने से वह गिर गई और बाहर नहीं निकल सकी। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण बच्ची डूब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद शव पानी में उतराने पर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सौरई बुजुर्ग गांव के इसी गड्ढे में डूब कर हुई मासूम की मौत, ग्रामीणों की भीड़। संवाद

सौरई बुजुर्ग गांव के इसी गड्ढे में डूब कर हुई मासूम की मौत, ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed