{"_id":"6988e08b9550eb3cc305babb","slug":"womans-body-found-on-railway-track-murder-suspected-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-136264-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर वार्ड के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन (डीएफसी ट्रैक) पर रविवार सुबह एक विवाहिता का शव मिला है। महिला के पैर में रस्सी बंधी हुई थी। मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि कातिलों ने हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
सैनी के परसीपुर के पास से मालगाड़ी के लिए अलग से बना ट्रैक गुजरा है। रविवार सुबह नए ट्रैक की मरम्मत करने पहुंचे गैंगमैन गुलाब ने लाइन के बीच करीब 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। बताया कि महिला की लंबाई करीब पांच फीट एक इंच है। महिला के हाथ में गोदना से ‘चिंतामणि’ लिखा हुआ है। आशंका है कि महिला की पहले कहीं और हत्या की गई है। बााद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। घटना के बाद कोई ट्रेन नहीं आई। ऐसे में शव सुरक्षित मिल गया।
रेलवे लाइन पर एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल को देखकर ऐसा लगता है कि हत्या के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। उसके बाद ही आगे की कहनी पता चल सकेगी। इसके लिए आसपास के जिलों में भी महिला की फोटो भेजा गया है। - राजेश कुमार, एसपी
Trending Videos