{"_id":"697e5e677dc34295710f9af1","slug":"27-roads-will-be-transformed-development-will-gain-momentum-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153840-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 27 सड़कों की बदलेगी सूरत, विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 27 सड़कों की बदलेगी सूरत, विकास को मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के खस्ताहाल व जर्जर हो चुकी 27 ग्रामीण सड़क मार्गों के मरम्मत व नवीनीकरण की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों को करीब छह करोड़ रुपये से बेहतर बनाया जायेगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस कार्ययोजना के लिए 1.5 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी हुई है। तमकुहीराज के विधायक डॉ असीम कुमार ने बताया ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली क्षेत्र की 27 सड़कों की स्थिति बेहतर नहीं थी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने इन सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत के समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद बेहतर कनेक्विटी के उद्देश्य से इन सड़कों के मरम्मत कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजी गई।
मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत 27 सड़कों को करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बेहतर बनाया जायेगा। इस धनराशि से करीब के 40 किलोमीटर सड़क मार्गों का निर्माण व नवीनीकरण का कार्य कराया जायेगा।
इसके लिए शासन की ओर से प्रारंभिक किस्त के रूप में करीब 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि भी निर्गत किया गया है। इसके तहत क्षेत्र के समउर-पिपरा बघेल मार्ग, समउर- कोटवा टीकमपार मार्ग, गाजीपुर मार्ग ,बनवरिया संपर्क मार्ग, तमकुहीराज-रकबा संपर्क मार्ग, राजपुर बगहा मोड़ से गोला संपर्क मार्ग, कोइंदी संपर्क मार्ग, लबनिया संपर्क मार्ग, हिरासोती संपर्क मार्ग, कैथवलिया संपर्क मार्ग,दोमाठ सीताराम का टोला संपर्क मार्ग, पकड़ीहार पूरब पट्टी संपर्क मार्ग, बलुआ तकिया संपर्क मार्ग, सेवरही-मेहदिया किमी चार से पिपरा मुस्तकिल अगरवा संपर्क मार्ग, खैरटिया संपर्क मार्ग, खुदरा संपर्क मार्ग ,फागू छापर संपर्क मार्ग आदि शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और व्यवसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी। विधायक ने बताया इन सड़कों के नवनिर्माण की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम है।
Trending Videos