सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   47 Blood Donors Made the 'Great Donation' at the Rotary Club Camp.

Kushinagar News: रोटरी क्लब के शिविर में 47 रक्तवीरों ने किया महादान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
47 Blood Donors Made the 'Great Donation' at the Rotary Club Camp.
विज्ञापन
कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
Trending Videos

शिविर का उद्घाटन सह संरक्षक वाहिद अली ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे पुनीत कार्य है। इससे जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। साथ ही यह दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर संयोजक राजीव तिवारी ने बताया कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में कुल 51 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 47 योग्य रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्त संग्रहण कुशीनगर ब्लड बैंक की टीम ने किया। राजीव तिवारी, शोभा राय, मनीष, अनुराधा, प्रतिमा गुप्ता, सुजीत गुप्ता, आलोक सिंह, इरफान अली, अभिमन्यु तिवारी शामिल रहे।
इस दौरान इस दौरान कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, दुर्गेश चतुर्वेदी, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक महेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, अश्विनी जायसवाल, आनंद जायसवाल, अखिलेश शर्मा, मनीष सिंह, वरुण यादव आदि मौजूद रहे।
-
शिविर में इन लोगों ने किया रक्तदान

सुशील कुमार, आनंद जायसवाल, शिवम खरवार, हदीस मंसूरी, ओम प्रकाश, नारायण महतो, सूरज गुप्ता, मनीष सिंह, सत्येंद्र तिवारी, रिंकू, शालिग्राम शुक्ला, कामोद पांडेय, वाहिद अली, राजेश जायसवाल, गौतम पटेल, भैरव सिंह, प्रदीप जायसवाल, विनीता तिवारी, सुधांशु तिवारी समेत 47 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed