{"_id":"6a690dd28dd7b29cce06532d","slug":"49-absent-from-compartment-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164703-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 49 गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 49 गैरहाजिर
Wed, 29 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 624 परीक्षार्थी में से 575 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे, जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई।
परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 200 परीक्षार्थियों में से 184 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 16 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसी तरह इंटरमीडिएट के पंजीकृत 424 परीक्षार्थियों में से 391 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।