सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   75% attendance is mandatory to appear for the board examinations.

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
75% attendance is mandatory to appear for the board examinations.
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। शत-प्रतिशत नामांकन और पारदर्शी उपस्थिति प्रणाली पर जोर दिया गया है।
Trending Videos

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी कक्षाओं (कक्षा नौ से 12) का संचालन एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से शुरू कर दिया गया है। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव के माध्यम से नामांकन अभियान चलाया जाएगा। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और खेलकूद जैसी सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को सचेत करते हुए केवल परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध सूची के अनुसार ही मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अपने पाल्यों का नामांकन कराएं। अवैध या बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने पर छात्र का भविष्य अधर में लटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

दाखिले के साथ ही पोर्टल पर अपलोड होगा डाटा
इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया गया है। स्कूल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी का विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि) उसी दिन परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह डेटा छात्र के टीसी के अनुरूप ही होना चाहिए, ताकि भविष्य में बोर्ड परीक्षा के समय कोई त्रुटि न हो।

0

नए सत्र में केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति भी परिषद के पोर्टल/एप पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर है। उपस्थिति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -श्रवण कुमार गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed