सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A smuggler was arrested with illegal liquor

Kushinagar News: अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A smuggler was arrested with illegal liquor
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस पुलिस ने एक पिकअप वाहन में छिपाकर बिहार राज्य ले जाई जा रही 34 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद वाहन व शराब की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवब्रत सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी असना थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की कुल 34 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 48 शीशी (180 एमएल) शराब रखी गई थी। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed