सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of cheating women of Rs 5 lakh

Kushinagar News: महिलाओं से लगाया पांच लाख की रुपये ठगी का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating women of Rs 5 lakh
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर निवासी महिलाओं ने बृहस्पतिवार को थाना परिसर में पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


ठगी की शिकार महिला गीता देवी, नीतू देवी, रंगीता देवी, उजाला खातून, तब्बसुन खातून, अनिता देवी, मुस्कान देवी, पूनम देवी, रानी कुमारी, धंवंती देवी, तेतर कुमारी, रीना देवी, चांदनी कुमारी, अनीता देवी, सबीता देवी, सुगानती, वंदना, मलेशिया, नीरज चौधरी एवं पुन्नी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ज्ञान वेदा फोर सक्वायर हर्बल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उनसे बहला-फुसलाकर रुपये लिए गए। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी में थाना तमकुहीराज क्षेत्र के गांव धुरिया इमिलिया निवासी सुनीता देवी, खदेरू, नीपू पटेल निवासी व विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर की रेनू ने मिलकर हम लोगों को अपने झांसे में लेकर पांच लाख रुपये जमा कराए। आरोपियों द्वारा प्रतिमाह 6000 रुपये बोनस और एक स्कूटी देने का लालच दिया गया था, लेकिन अब तक न तो कोई लाभ मिला और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िताओं का कहना है कि अब आरोपी रुपये देने में तालमटोल कर रहा है। एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed